मुंबई बम ब्लास्ट कांड के आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका।
बड़ी खबर इस वक्त मुंबई ट्रेन बम ब्लास्ट मामले को लेकर सामने आई है सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई ट्रेन बम ब्लास्ट के हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है हाई कोर्ट ने इस मामले में 12 आरोपियों को सबूत पर संदेह के चलते बरी कर दिया था इस फैसले के विरोध में महाराष्ट्र सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को नोटिस जारी किया है हालांकि 12 आरोपियों को फिलहाल जेल नहीं भेजा जाएगा महाराष्ट्र सरकार की ओर से सोलिसिटर तुषार मेहता मेहता ने इस केस की तुरंत सुनवाई हेतु सुप्रीम कोर्ट में आग्रह किया था।