मिट्टी धसने से हुई चार लोगों की मृत्यु घायलों का इलाज जारी
दुखद घटना राजस्थान के भरतपुर जिले से है जहां पर मिट्टी धंसने से चार लोगों की मृत्यु की सूचना है रिपोर्ट के अनुसार भरतपुर में चल रहे चंबल प्रोजेक्ट मैं चल रहें कार्य के दौरान मिट्टी ढहने से चार लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया अधिकारियों के अनुसार राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है भरतपुर के जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने घटना की पुष्टिकरते हुए राहत और बचाव कार्य में 6 लोगों को बचा लिया गया है चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है