March 18, 2026

बीकानेर नहरबंदी को लेकर आई बड़ी खबर।

0
IMG-20250817-WA0050.jpg

बीकानेर में होने वाली नहर बंदी के लिए एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है उत्तर पश्चिम राजस्थान के लिए यह राहत भरी खबर है नहर बंदी अब पहले से तय कार्यक्रम से 10 दिन आगे बढ़ेगी पहले ही है 21 मार्च से प्रस्तावित थी लेकिन अभी यह आदेश 31 मार्च से लागू किया जाएगा इस संदर्भ में राजस्थान ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर जानकारी दी है इसी संदर्भ में आज इंदिरा गांधी नहर मुख्यालय पर बीकानेर जैसलमेर जोधपुर और चूरू सहित उन सभी 14 जिलों के जलदाय विभाग अधिकारियों की मीटिंग होगी जहां नहर से पीने का पानी दिया जाता है ।नहरबंदी आगे बढ़ने से इस दौरान 7 से 8000 कयुसेक पानी मिलने की संभावना है जिससे क्षेत्र के डिग्गीयो और जलाशयों में पर्याप्त पानी इकट्ठा किया जा सकेगा इससे  गर्मी के मौसम में पेयजल संकट को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी सूत्रों के हवाले से 15 मार्च तक भाखड़ा सिस्टम में फ्लैशिंग का कार्य पूरा हो जाएगा इसके बाद कुछ दिनों तक अतिरिक्त पानी उपलब्ध रहेगी इसी को देखते हुए नहरबंदी की तारीख आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *