राज्यपाल ने नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन के मौके पर यह है कहा।
माउंट आबू में आज ब्रह्मा कुमारीज में आयोजित हो रही नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस में उद्घाटन के मौके पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने नेशनल मीडियकर्मियों को अपने संबोधन में कहा कि मीडिया लोकतंत्र की जड़ों को सींचने का कार्य कर रहा है। मीडिया की सत्यता का ही परिणाम है कि हमारा अनवरत लोकतंत्र फल फूल रहा है। ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय समाज में नई चेतना और दिव्यता लाने का कार्य दशकों से कर रहा है। इस शिक्षा से समाज को शांति के प्रति नया नज़रिया मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय ने शांति से जीने का नया फलसफा दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विवाह, वन्य जीव प्रेम,नैतिक शिक्षा और पवित्रता जैसी सौगातें दी है। गुलाम भारत में अंग्रेजो ने भारत की संस्कृति और सभ्यता ओर शिक्षा प्रणाली को तहस नहस करने का कुप्रयास किया जिसे ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय ने प्राचीन संस्कृति को फिर ऑक्सीजन देने का कार्य किया है। आज कई देश हमारी शांति भंग करने की साजिशे कर रहे है,उनके प्रति हमें स्वचेतना से निर्णय लेकर आगे बढ़ना है। आज सोशल मीडिया बहुत एक्टिव है, मीडिया की जिम्मेदारी है कि समाज में कोई गलत सूचना का प्रसार न हो। मीडिया को अपनी जिम्मेदारी ओर मर्यादा को ध्यान में रखकर अपना कार्य करना चाहिए।