मौसम विभाग का बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी
राजस्थान में होली के बाद हुई तेज गर्मी के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और बारिश का दौर जारी है, और मौसम खुशनुमा बना हुआ है, मौसम विभाग ने आज 22 मार्च के लिए बीकानेर में मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है जिसके चलते बीकानेर संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना है, इसलिए 24 घंटे में तापमान भी 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है,
