मौसम विभाग का बारिश को लेकर अलर्ट
राजस्थान में अब मानसून फिर से सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग केंद्र जयपुर द्वारा जारी के अनुसार दक्षिणी पूर्वी और उत्तरी- पूर्वी राजस्थान के कई क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है 28- 29 जुलाई को दक्षिणी पूर्वी और उत्तरी पूर्वी राजस्थान में भारी और अति भारी और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावनाएं हैं वहीं 30 -31 जुलाई को जयपुर अजमेर भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी जबकि बीकानेर में माध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है 1 अगस्त को जयपुर और बीकानेर में भरतपुर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है 2 अगस्त के बाद राज्य में बारिश में कुछ कमी देखने को मिल सकती है हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है