मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया।
Bikaner News ATN/राजस्थान में तेज पड़ रही गर्मी के चलते अचानक ही प्री मानसून की बारिश ने राहत पहुंचाई है कई जिलों में आज भी बारिश हुई है, और अधिकतर शहरों में बादल छाए हुए हैं, मौसम विभाग ने भी अगले 3 घंटे के दौरान 26 जिलों में बारिश का अलर्ट घोषित किया है,
मौसम केंद्र जयपुर की चेतावनी जारी, अलवर, जयपुर समेत भीलवाड़ा जिलों और आसपास के क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट किया जारी, तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी, मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की, सुरक्षित स्थान पर रहें, पेड़ों और खंभों से दूर रहें, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, बीकानेर, चूरू, नागौर, टोंक, धौलपुर, भरतपुर, धौलपुर, कोटा, बूंदी, दौसा सहित कई जिलों में येलो अलर्ट
