बीकानेर सड़क पार करते समय मासूम बच्ची को पिकअप गाड़ी ने कुचला।
Bikaner News ATN/दुखद घटना नाल थाना क्षेत्र के कावनी गांव से है जहां पर एक मासूम बच्ची को सड़क पार करते समय पिकअप गाड़ी में अपनी चपेट में ले लिया और कुचल दिया जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई, मृतक बच्ची की पहचान हीराई निवासी महेंद्र सिंह की पुत्री भाग्यश्री के रूप में हुई, जो ननिहाल में अपने नाना के पास कावनी गांव में रह रही थी सवेरे नाना के साथ दूध लेने निकली तो सड़क पार करते समय एक तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया और कुचल दिया, दुर्घटना के बाद परिजन उसे बीकानेर में पीबीएम अस्पताल में इलाज हेतु लेकर आए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, बच्ची की मृत्यु के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया इसके बाद ग्रामीणों ने पिकअप चालक की लापरवाही बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की, इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है