बीकानेर मासूम लड़की ने चाचा पर लगाया गंभीर आरोप।
शर्मनाक मामला बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र से है जहां पर एक नाबालिक लड़की ने अपने चाचा पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है पुलिस को दी गई जानकारी रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता लड़की अपनी दादी के साथ रह रही थी उसकी मां असम गई हुई थी 21 जुलाई 2025 को मां के वापस आने के बाद उसने अपनी बेटी को डरा हुआ देखा जब लगातार पूछताछ की गई तो 23 जुलाई को लड़की ने पूरी घटना को बताया पीड़िता ने बताया कि आरोपी चाचा ने उसके साथ घर में जब वह अकेली थी तब गंदी हरकत की और उसे धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे डर के कारण लड़की ने यह बात छुपाई रखी पीड़िता और उसकी मां ने थाने में जाकर शिकायत दी पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ पोक्सो एक्ट में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है सब इंस्पेक्टर राधेश्याम मामले की जांच कर रहे हैं पुलिस द्वारा पीड़िता के बयान पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।