बीकानेर/घर से नाबालिक बच्ची परीक्षा देने के लिए निकली नहर के किनारे मिला मासूम का शव मचा हड़कंप।
बीकानेर शहर के बज्जू क्षेत्र के गांव रणजीतपुरा में एक नाबालिग छात्र की के साथ हत्या का मामला सामने आया है आठवीं कक्षा की छात्रा घर से परीक्षा देने के लिए निकली थी लेकिन परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंची जिसका शव नहर के पास अर्धनग्न हालत में मिला, मिली जानकारी के अनुसार बच्ची दोपहर को 12:15 पर घर से स्कूल जाने हेतु निकली थी, धानी से बच्ची का स्कूल करीब 2 किलोमीटर दूर है, दोपहर 1:30 के बाद स्कूल प्रशासन ने परिजनों को इस बात की सूचना दी की बच्ची स्कूल नहीं पहुंची है तो परिजन बच्चों की तलाश में निकले इसके बाद नहर के पास बच्ची का शव अर्धनग्न हालत में झाड़ियां के पास मिला, इस बात की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने बच्ची के शव को उठाने से मना कर दिया और इस बात पर एड गए कि पहले एफएसएल टीम द्वारा जांच की जाए और अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए, पुलिस मामले की जांच मैं गहनता से जुट गई है, और प्रशासन के आल्हा अधिकारी भी विद्युत क्षेत्र में पहुंच गए हैं वार्ता हेतु।