बीकानेर वेन गाड़ी ने मासूम बच्चे को मारी टक्कर दर्दनाक मृत्यु
बीकानेर की अंबेडकर कॉलोनी में एक तेज रफ्तार की वाहन की चपेट में आने की वजह से एक मासूम की जिंदगी चली गई रिपोर्ट के अनुसार अंबेडकर कॉलोनी गली नंबर 6 में देर शाम को एक तेज गति से आ रही एक वैन ने घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी इसके बाद बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई जानकारी के अनुसार मृतक बालक राहुल गिरधारी नायक का पुत्र था दुर्घटना इतनी भयानक थी की टक्कर लगते ही राहुल जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास के मौजूद लोग उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और लोगों में आक्रोश का माहौल है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंची और शव को मोर्चरी में भिजवाया फिलहाल वाहन चालक की पहचान कर ली गई है पुलिस मामले की जांच में भी जुट गई है।