बीकानेर मंदिर में शनि महाराज के छत्र चोरी करने वाले को पुलिस ने पकड़ा
बीकानेर के खाजूवाला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिर में चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपों से अनुसंधान जारी है मामले को लेकर शिवलाल भार्गव ने मामला दर्ज करवाया कि मैं शनि मंदिर रावला रोड का पुजारी हूं रात्रि के समय चक बेरिया वाली में जागरण में जाकर वापस आया तो देखा रात्रि के समय शनि मंदिर का गेट खुला हुआ था जिस पर मैं मंदिर में गया तो मुझे देखकर एक व्यक्ति मंदिर से निकल कर भाग वह व्यक्ति अखियां पुत्र श्री बुदिया लोहार निवासी खाजूवाला था जो मुझे देखकर तेजी से भाग गया मैं फिर देखा तो मंदिर में चांदी के छह छत्र थाली में से सो डेढ़ सौ रुपए ले गए थे वह मंदिर शनि महाराज की मूर्ति के वस्त्र जले हुए थे मंदिर में से 100 डेढ़ सौ रुपए का चांदी के छत्र अखिया लोहार ही मंदिर का ताला तोड़ कर ले गया है शनि मंदिर में भगवान की मूर्ति में आग लगाकर चला गया वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके अनुसंधान श्री रावताराम के सुपुर्द की गई थी
