बीकानेर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना कचरे के ढेर के पास नवजात शिशु मिला।
बीकानेर के डूंगरगढ़ क्षेत्र में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आए हैं डूंगरगढ़ के मोमासर बास में कचरे के ढेर में एक लावारिस नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया गनीमत यह रही कि समय रहते एक महिला की नजर उसे पर पड़ गई जिसके बाद बच्ची की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार मदीना पत्नी जाकिर निवासी मोमासर बास मंगलवार को अपने घर से अस्पताल जा रही थी और उस समय उन्हें कचरे के ढेर के पास एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी जब मदीना ने नजदीक जाकर देखा तो कचरे के ढेर में कपड़े में लिपटा एक नवजात शिशु मिला मदीना ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए शिशु को गोद में उठाया और उसको राजकीय उप जिला अस्पताल लेकर पहुंच गई जहां पर नवजात शिशु का चेकअप किया गया अस्पताल में एक दूसरी महिला ने भूखे नवजात बच्चे को दूध पिलाया और मानवता का परिचय दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना अधिकारी जितेंद्र स्वामी तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी थाना अधिकारी ने बताया कि ऐसा मालूम होता है कि मंगलवार की सुबह ही नवजात को शिशु को यहां फेंका गया है पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है शिशु का मेडिकल मुआयना करवा कर पुलिस आगे कार्यवाही में जुट गई है लोगों के अनुसार यह कार्य किसी आसपास की ही महिला द्वारा किया गया है फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।