बीकानेर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना।
Bikaner News ATN/मानवता को शर्मसार करने वाली घटना एक बार फिर बीकानेर में सामने आई है जिसको सुनकर भी हर कोई हैरान है क्योंकि गंदे पानी में की नाली में पड़ा एक अर्ध विकसित मानव भ्रूण एक बार फिर मिला है जिसकी वजह से क्षेत्र में हड़कंप मच गया जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कुम्भारो के मोहल्ले में एक गंदे पानी की नाली में अर्ध विकसित मानव भ्रूण पड़ा दिखाई दिया राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और देखा की अर्ध विकसित मानव भ्रूण करीब 5 महीने का है जिसे किसी ने नाली में बहा दिया आसपास के लोगों ने नाली में भ्रूण देखा तो सनसनी फेल गई पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर मोर्चरी में रखवाया है।