February 12, 2026

बीकानेर मां बेटे ने कुल्हाड़ी से वार करके महिला का सिर फोड़ा मामला दर्ज

0
IMG_20250330_113325

पशुओं को चराने के छोटे से विवाद में इतना बड़ा रूप धारण कर लिया की मां बेटे ने मिलकर एक महिला का सिर फोड़ दिया सेरूणा थाने में चारों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है थाना अधिकारी पवन शर्मा के अनुसार गांव गोपालसर निवासी मंजू देवी पत्नी श्रवण कुमार सुथार ने इसी गांव के श्री चंद बावरी की पत्नी कमला देवी वह उसके तीन बेटे रेवत राम गोपाल राम और गोवर्धन के खिलाफ आरोप लगाए हैं पुलिस को बताया कि वह अपने खेत में परिवार सहित रहती है आरोपी उसके खेत के नजदीक जोहड़ बीड़ में भेड बकरियां चराते हैं उनके बेटे अक्सर परिवादी के खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं पीड़िता ने बताया कि उनको बार-बार मना करने पर वे लोग गाली-गलौज करते हैं रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे आरोपी खेत में घुस आए और एक राय होकर कुल्हाड़ी से वार जान से मारने की कोशिश की उसके शोर मचाने पर पड़ोसी खेत वाले ने उसे बचाया आरोपियों ने जाते हुए जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच एएसआई महेंद्र सिंह को सुपुर्द  की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *