February 12, 2026

बीकानेर मकान निर्माण के दौरान अडाण से गिरने पर मजदूर की मृत्यु मामला दर्ज हुआ।

0
IMG_20241022_005121

Bikaner News ATN/बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र के रानी सरबास में 8 जून को एक मकान निर्माण कार्य के दौरान अडाण से गिरने पर एक मजदूर घायल हो गया, इसके बाद 10 जून को उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, मृतक मजदूर की पहचान गिरधारी लाल के रूप में हुई मृतक के भाई मेघराज ने इस संदर्भ में ठेकेदार भवानी सिंह  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है,सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने जानकारी देते बताया कि मृतक गिरधारीलाल राणीसर बास में एक निर्माणाधीन मकान में प्लास्टर का कार्य   कर रहा था। काम के दौरान वह जिस अडाण पर खड़ा था, वह अचानक टूट गया, जिससे वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन तक इलाज के बाद उसकी मृत्यु हो गई।
मेघराज ने अपनी शिकायत में ठेकेदार भवानी सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाया है। और कहा की ठेकेदार ने सुरक्षा उपायों का पालन नहीं किया और खराब गुणवत्ता का अडाण इस्तेमाल किया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *