February 11, 2026

बीकानेर मकान में मिले पति-पत्नी के शव क्षेत्र में सनसनी।

0
IMG_20241022_005121

Bikaner news ATN/बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में उसे समय सनसनी फैल गई जब एक बंद मकान में बुजुर्ग पति-पत्नी के शव मिलने की सूचना मिली।

घटना मुक्ता प्रसाद कॉलोनी के सेक्टर 4 / 11 की है जानकारी के अनुसार मृतक दंपति की पहचान गोपाल वर्मा उम्र 75 वर्ष और उनकी पत्नी निर्मल वर्मा उम्र 70 वर्ष के रूप में हुई दोनों बुजुर्ग कई सालों से वहीं पर रह रहे थे मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पिछले दो दिन दो-तीन दिनों से दोनों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था घर का दरवाजा भी बंद था शक होने पर आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो दोनों के शव पड़े मिले बताया जा रहा है कि मृतक दंपति के एक बेटा नोएडा में दूसरा विदेश में रहता है दोनों बुजुर्ग घर में अकेले ही रहते थे फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है प्रथमदृष्टया  घटना का कारण बीमारी या स्वाभाविक मृत्यु मानी जा रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारी स्थिति साफ हो पाएगी इलाके में इस घटना के बाद लोग आश्चर्यचकित है फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *