February 12, 2026

बीकानेर होद में पड़ा मिला युवक का शव जांच में जुटी पुलिस

0
IMG_20241022_005121

Bikaner News ATN/बीकानेर शहर के डूंगरगढ़ में एक युवक का शव होद में पड़ा मिला रास्ते से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को बाहर निकलवाया गया युवक की उम्र करीब 30-35 साल के करीब बताई जा रही है ।

पुलिस के अनुसार डूंगरगढ़ कस्बे के कालुवास में स्थित एक बाड़ी में बने होद के अंदर पानी में युवक का शव मिला होद को पट्टी और तीन सेड से ढका हुआ था होद के पास से एक युवक निकल रहा था तब उसके ऊपर से तीन सेड हटा हुआ मिला युवक ने अंदर झांक कर देखा तो युवक का शव दिखा इसके बाद इस बात की सूचना थाना पुलिस को दी गई मौके पर एएसआई मोहन मीना अपनी टीम सहित पहुंचे और मृतक युवक के शव को बाहर निकाला मृतक युवक की पहचान कस्बे के अंदर में रहने वाले अमित डागा उम्र 40 वर्ष पुत्र भिखमचंद के रूप में हुई है थाना अधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि अमित आज आज सवेरे 10:30 बजे तक लोगों द्वारा देखा गया इसके बाद दोपहर में ही उसका शव मिला पूरे मामले की जांच की जा रही है परिजनों को मृतक युवक का शव  सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *