February 12, 2026

बीकानेर के प्रसिद्ध मंदिर में महिलाओं के गले से सोने की चोरी की वारदात।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर शहर के प्रसिद्ध मंदिर कोडमदेसर में अपराध की घटना सामने आई है जहां पर  भीड़ का फायदा उठाकर दो बुजुर्ग महिलाओं से सोने की लूट की गई हैरानी की बात है कि यह लूट करने वाली भी महिलाएं थी घटना पुरी सीसीटीवी में भी कैद हो गई। चोरों ने दो अलग-अलग महिलाओं को अपना निशाना बनाया और,3.25 ग्राम सोने के आभूषण पार कर लिए, दोनों ही मामलों में चोरी करने वाली महिलाएं थी घटना पूरी सीसीटीवी में कैद हो गई,

जानकारी के अनुसार कोलकाता निवासी एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी गई जिसकी शिकायत गजनेर थाने में की गई है, पीड़ित महिला के पति ने बताया कि रविवार को वह 1:00बजे मंदिर में दर्शन करने बच्चों के साथ गए थे, जब वह दर्शन कर रहे थे तो भीड़ का फायदा उठाकर, किसी महिला ने उनके गले की चेन तोड़ दी सोने की चेन का वजन 1.25 ग्राम बताया गया है, और घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई जिसमें महिला चैन तोड़ते हुए दिखाई दे रही है,

वहीं दूसरी घटना में बीकानेर शहर की बांद्रा बास निवासी महिला संतोष देवी, ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है और बताया कि वह अपने दामाद और बेटी के साथ मंदिर में दर्शन करने गई थी इस दौरान लाइन में खड़े समय किसी महिला ने उनके गले से सोने का मादलिया और सोने का लॉकेटफ्रेम पार कर लिया जिसका वजन 2 तोला बताया गया है। शिकायत के आधार पर गजनेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों ही वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *