बीकानेर महिला के गहनों से भरा बैग लूटने वालों को पुलिस ने पकड़ा
बीकानेर के नया शहर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए महिला से सोने गहनों से भरे बैग को छीनकर भागने वाले दो बदमाशों को नयाशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे बदमाश की तलाश जारी है। नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के अनुसार आरोपियों की पहचान चौखूंटी फाटक, पाबू जी मंदिर के पास, नयाशहर थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय अरुण पुत्र भंवरलाल नायक व गोगागेट, कोटगेट थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय सोनू पुत्र घनश्याम नायक के रूप में हुई है।
