February 12, 2026

बीकानेर महिला को टैक्सी में बैठकर ले गए सामूहिक दुष्कर्म लोगों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा मामला दर्ज

0
IMG_20221009_104227

Bikaner News ATN/एक मानसिक रूप से विमंदित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला बीकानेर के डूंगरगढ़ कस्बे के थाने में दर्ज हुआ है विमंदित महिला को शुक्रवार को दोपहर कुछ लोग जबरदस्ती एक टैक्सी में बैठ कर ढोलिया रोड की ओर ले गए मोहल्ले में इस बात की सूचना आग की तरह फैल गई और आसपास के लोग वह परिजन मोटरसाइकिल लेकर महिला की तलाश में दौड़े परिजन ढोलिया से कालू रोड की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर पहुंचे वहां तीन टायर टैक्सी के चक्के के ताजा निशान देखकर उधर ही पहुंच गए कुछ दूर आगे सीएनजी की एक टैक्सी खड़ी मिली जिस पर कोई नंबर नहीं लगा था यहां से लोगों ने पैरों के निशान का पीछा किया तो थोड़ी दूरी पर ही वन विभाग की जमीन में दो जने युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर रहे थे दोनों को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया वह इस पर आरोपियों ने वहां पहुंचे लोगों को जान से मारने की धमकी दी इतनी देर में वहां और लोग पहुंच गए और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई आरोपी मोमासर  निवासी प्रेम सिंह राजपूत व श्याम सिंह को मौके पर पकड़ लिया गयाअब तक की पूछताछ में सामने आया है कि एक अन्य आरोपी भवानी सिंह मौके से फरार हो गया दोनों आरोपियों को थाने ले जाया गया है दोनों युवकों को राउंड अप करते हुए धारा 151 में गिरफ्तार किया गया है थाना अधिकारी जितेंद्र स्वामी के अनुसार महिला की मेडिकल जांच करवाई जाएंगी सूत्रों के अनुसार मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है मामले की जांच सिओ डूंगरगढ़ निकेत पारीक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *