महिला ने तीन बच्चों सहित आत्महत्या की।
दिल को झकझोर कर देने वाली घटना राजस्थान के बालोतरा से जहां पर एक व्यापारी की पत्नी ने बुधवार देर रात्रि तीन बच्चों को पानी में फेंक कर मार डाला फिर खुद भी टांके में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली सुबह चारों के शव खेत के बने टांके में मिले घटना बालोतरा जिले के जसोल थाना क्षेत्र के टापरा गांव के पनौत्री नाड़ी की है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और शवों को बाहर निकाला।
सिवाना DSP नीरज शर्मा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि ममता जिसकी आयु 32 वर्ष पत्नी अणदाराम पटेल टापरा गांव से 10 किलोमीटर दूर पनौतरी नाड़ी में खेत में बने घर में 10 दिन से परिवार रह रही थी वह सास और दादी सास के साथ फसल कटाई का कार्य करने आई थी
बुधवार रात्रि को खाना खाकर सभी परिवार के लोग सो गए थे रात्रि करीब 11:30 बजे ममता बेटे नवीन आयु 7 वर्ष रुगाराम आयु 4 वर्ष और 6 महीने की बेटी मानवी को लेकर टांके में छलांग लगा दी, सवेरे 7:00 जब सास ने बहु को घर में नहीं देखा तो उसकी खोज भी शुरू की काफी देर तक खोजबीन के बाद जब टैंक के पास पहुंची तो बहू की चप्पल पड़ी मिली शक होने में पर टांके में जाकर देखा तो अंदर चारों के शव दिखाई दिए, और घटना का मालूम चला इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया