बीकानेर महिला के साथ लूटपाट की और फरार हुए मामला दर्ज
बीकानेर के नोखा कस्बे से एक हिंसक और शर्मनाक जमीनी विवाद सामने आया है, जहां पर अपने ही प्लॉट की देख-रेख करने आई महिला पर भीड़ ने हमला कर दिया, आरोपियों ने न सिर्फ महिला की लज्जा भंग करने की कोशिश की बल्कि उसके साथ मारपीट भी की, और महिला को बचाने आए भाई को भी नहीं बक्शा और वारदात के बाद आरोपी महिला के सोने के गहनें लुट कर फरार हो गए, पीड़िता ने नोखा में सा नाम जद और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
