बीकानेर महिला के साथ 2 लाख रुपए की ठगी हुई
बीकानेर शहर के जसरासर थाना क्षेत्र में ओटीपी से बैंक खाते से करीब दो लाख रुपये उड़ाने की सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुकणिया गांव निवासी पूजा कंवर ने इस संदर्भ में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पीड़िता के अनुसार, 3 जनवरी 2025 को अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से ओटीपी प्राप्त कर उसके खाते से ₹1,99,998 की बड़ी रकम ट्रांसफर कर ली। मामला पुलिस तक एसपी ऑफिस के जरिए भेजी गई डाक के माध्यम से पहुंचा, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह मामला हाई-टेक साइबर क्राइम प्रतीत हो रहा है, जिसमें बैंकिंग फ्रॉड के तरीके से महिला को शिकार बनाया गया।