बीकानेर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला।
महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र से है जहां पर पीड़िता ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि एक अक्टूबर को उसकी सास का स्वास्थ्य खराब होने के चलते उसका पति बीकानेर शहर गया हुआ था और वह बच्चों के साथ घर पर अकेली थी देर रात्रि जब पीड़िता अपने झोपड़ी में सो रही थी तभी गांव का निवासी फुलाराम जबरदस्ती उसके झोपड़ी में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा महिला के चिल्लाने पर उसका जेठ और काका मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया पीड़िता ने यह भी बताया कि शनिवार रात्रि को भी फुलाराम ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और बच्चों से जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करवा दिया डर के कारण वह घटना के बारे में किसी को बता नहीं सकी नोखा थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया जा रहा है और बयान लिए जा रहे हैं जांच के बाद आरोप प्रमाणित हो जाने पर आरोपी सख्त कार्रवाई की जाएगी।