February 11, 2026

बीकानेर दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी महिला ने दिखाई बहादुरी और फिर,,

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

दिनदहाड़े महिला के गले से चेन तोड़ने की घटना बीकानेर के नोखा कस्बे के जोरावर पुरा इलाके से है जहां पर एक महिला के गले से बाइक सवार होकर आए दो युवकों ने सोने की चेन तोड़ी और फरार हो गए घटना के बाद महिला ने शोर मचाते हुए युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक गिर गई और वहां मौजूद लोग इकट्ठे हो गए तो दोनों युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए ।

जानकारी के अनुसार एक महिला शाम के समय समता भवन के नजदीक से गुजर रही थी तभी दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और झपटा मारकर महिला के गले से लॉकेट सहित सोने की चेन तोड़ ली महिला ने फूर्ति दिखाते हुए शोर मचाया और उनको पकड़ने की कोशिश की तो युवकों से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए मौके पर आवाज़ सुनकर लोग दौड़कर पहुंचे और भीड़ इकट्ठा होते देख दोनों युवक मौके पर मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए बाइक को थाने पर लेकर आ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *