February 12, 2026

बीकानेर घर में मिला जर्मन डॉक्टर का शव जांच में जुटी पुलिस।

0
IMG_20251105_185050.jpg

सनसनीखेज खबर बीकानेर के करणी नगर से है जहां पर करणी नगर स्थित होटल करनी भवन पैलेस के नजदीक विला भोजवानी में रहने वाली जर्मन डॉक्टर मोनिका भोजवानी का घर के अंदर शव मिला है डॉक्टर मोनिका के मकान से बुधवार दोपहर को बहुत ज्यादा बदबू आने पर क्षेत्र के निवासियों को अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचित किया सूचना पर सीओ सदर अनुष्का कालिया वह बीछवाल पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची ।

जानकारी के अनुसार मकान अंदर से बंद था जिसके अंदर से बहुत ज्यादा बदबू आ रही थी पुलिस ने कारपेंटर को मौके पर बुलाकर गेट को तुड़वाया और मकान के अंदर से डॉक्टर मोनिका का शव बरामद किया पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टियां में शव 4 दिन 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है जिसके कारण पूरी बॉडी फूल चुकी है जिसके अंदर से भयंकर दुर्गंध आ रही है हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डॉक्टर मोनिका की मृत्यु किन कारण के चलते हुई एफएसएल टीम मौके पर पहुंची टीम ने मौके से सबूत जुटाए है जानकारी के अनुसार पुलिस ने यह पूरी प्रक्रिया मृतका के रिश्ते में लगने वाले भाई वह क्षेत्र वासियों की मौजूदगी में पूरी की। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *