March 17, 2026

बीकानेर महिला दो बच्चियों सहित लापता हुई पुलिस को मिला सुसाइड नोट।

0
IMG_20260306_195245.jpg

दुखद खबर खाजूवाला क्षेत्र से है जहां पर इंदिरा गांधी नहर किनारे चप्पल और लुगड़ी सुसाइड नोट और गहने छोड़कर एक महिला अपनी दो बच्चियों के सहित लापता हो गई सूचना के बाद एसडी आर एफ, और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन फिलहाल महिला का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। घटना सवेरे 10:00 बजे छतरगढ़ थाना क्षेत्र सत्तासर आर डी  605 की है।

महिला ने सुसाइड नोट में लिखा- मेरा पति और सास मिलकर मुझे रात्रि में पीटते हैं। घंटों तक होश नहीं आता। मैं अपनी बच्चियों को आत्महत्या करने के लिए साथ ले जा रही हूं। मेरी सास शराब की आदी है, मेरी बच्चियों का वारीस कौन होगा? पुलिस से अपील है पति और सास के अलावा किसी और को झूठा दोषी नहीं ठहराया जाए। मैं बहुत परेशान हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *