बीकानेर जांच करने पहुंची महिला कांस्टेबल पर पिटबुल कुत्ते से हमला करवाया।
बड़ी खबर इस वक्त जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र से है जहां पर एक महिला पुलिसकर्मी पर पिटबुल डॉग से हमला करवाने का मामला दर्ज किया गया है आरोप है कि जांच के लिए पहुंची महिला कांस्टेबल पर पिटबुल कुत्ता छोड़ दिया गया जिसके बाद वह घायल हो गई ।
पुलिस के अनुसार माली जाखड़ आयु 47 वर्ष हेड कांस्टेबल व्यास कॉलोनी थाने में तैनात है उन्होंने ईमेल के माध्यम से रिपोर्ट दी की 2 मार्च 2026 को वह महिला उपनिरीक्षक के निर्देश पर चाणक्य नगर में एक मकान में जांच हेतु पहुंची थी आरोपी के घर से एक लड़की पिटबुल कुत्ते को बाहर छोड़कर गेट बंद कर दिया कुत्ते ने महिला कांस्टेबल पर हमला करके कई जगह काट लिया मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें किसी तरह बचाया और अस्पताल पहुंचाया पीड़िता ने मनीष मोदी और एक अन्य लड़की पर जानबूझकर कुत्ते से हमला करवाने और राज कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच सउनि पूर्णाराम को सुपुर्द की है i