February 12, 2026

बीकानेर रंजीश के चलते युवक की पिटाई घायल की इलाज के दौरान मृत्यु मारपीट का मामला हत्या में तब्दील।

0
IMG_20250330_113325

पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते 26 जून को बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट की गई जिसको इलाज के लिए पहले पीबीएम अस्पताल और फिर जोधपुर एम्स में रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई अब मारपीट का यह है मामला हत्या के मामले में तब्दील हो गया इस मामले में तीन युवकों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि दो अन्य  लोग फरार हैं ।

एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी के अनुसार 26 जून की रात को गंगा शहर थाना क्षेत्र में चोपड़ा बाड़ी में जंभेश्वर नगर निवासी विष्णु सियाग पर लाठियां सरीयो के पाइप से हमला किया गया था जान से मारने की नीयत से उस पर कैंपर गाड़ी भी चढ़ा दी गई युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल विष्णु को पहले पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां से इलाज के लिए जोधपुर एम्स में रेफर कर दिया गया इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई अब यह हत्या का मामला तब्दील हो गया इस मामले में बाबूलाल जाट रामचंद्र जाट मनीष जाट को पहले गिरफ्तार कर लिया गया जबकि राधेश्याम और सुखदेव जाट अभी तक फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है शुक्रवार को विष्णु की मृत्यु के बाद पुलिस ने नए सिरे से दोनों की तलाश शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *