February 12, 2026

बीकानेर लोगों को बेवकूफ बनाकर 20 करोड़ से रुपए ठग लिए।

0
IMG_20251221_203100.jpg

बीकानेर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक कोचिंग संचालक ने 2 साल में 42 लोगों से करीब 5.80 करोड रुपए की ठगी कर ली बीकानेर संभाग के विभिन्न पुलिस थानों में उसके खिलाफ करीब 12 से अधिक मुकदमे दर्ज है लेकिन पुलिस उसे अब तक नहीं गिरफ्तार कर पाई है।

पिछले 8 वर्षों में यह शख्स राज्य के नौ शहरों में करीब 20 करोड रुपए की ठगी कर चुका है गंगानगर और झुंझुनू में कोचिंग क्लास के नाम पर ठगी की क्लास चलाने वाले जय गणेश सोनी ने कर्मचारी चयन आयोग और आरपीएससी में अच्छी जान पहचान बता कर बड़ी संख्या में लोगों को ठग लिया वह अधिकारियों और नेताओं के साथ खुद के फोटो दिखाकर लोगों को पहले भरोसे में लेता था और बेरोजगार युवकों के शिक्षा के दस्तावेज लेकर सरकारी नौकरी में चयन के फर्जी दस्तावेज तैयार करता और लोगों को भरोसे में लेकर रुपए ठगी कर लेता इस काम में उसकी पत्नी सहित परिवार और ससुराल के लोग कई लोग शामिल थे ।

बीकानेर संभाग के गंगानगर बीकानेर सूरतगढ़ रावतसर और झुंझुनू सहित कई जिलों में उसके खिलाफ मामले दर्ज है करीब 12 मामलों में 5 .80 करोड़ की उसने ठगी की है अकेले बीकानेर में ही 2 करोड़ 58 लाख रुपए की ठगी कर चुका है इसके खिलाफ एमपी नगर थाने वह दो गंगा शहर जय नारायण व्यास कॉलोनी और सदर थाने में एक-एक मुकदमा दर्ज है नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 31 बेरोजगारों से एक करोड़ 38 लाख रुपए तथा बच्चों को नौकरी दिलाने का झांसा  देकर करीब एक ही परिवार से 50 लाख रुपए ठगी कर लिए पुलिस ने केस में एफआर लगा दी, आई जी हेमंत शर्मा ने आरोपी के खिलाफ दर्ज ज मामलों की फाइलें तलब की तो पुराने सभी मामले खुल गए 20 करोड़ की ठगी कर चुका है और आरोपी जय गणेश सोनी अप्रैल 2024 में सूरतगढ़ पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया था और वह 7 दिन रिमांड पर भी रहा उस दौरान श्रीगंगानगर में दर्ज मामले में भी उससे पूछताछ की गई उसके मोबाइल खगाल ने पर प्रदेश में नौ शहरों में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 20 करोड़ की ठगी का खुलासा हुआ था करीब डेढ़ महीने तक जेल में रहने के बाद हाई कोर्ट से उसकी जमानत पर छूट मिल गई तब से वह फरार चल रहा है उसे पकड़ना तो दूर पुलिस उसके घर पर पर भी पुलिस नहीं पहुंच पाई है दरअसल ठगने का यह सिलसिला 2017-18 से शुरू होकर 2023 तक चला लोगों को ठगे जाने का पता चला तो पुलिस के पास गए बीकानेर संभाग के अलग-अलग थानों और झुंझुनू को मिलाकर जय गणेश और उसकी पत्नी और नजदीकी रिश्तेदारों तक के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *