बीकानेर अलग-अलग क्षेत्र में दो जनों ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
बीकानेर शहर के JNV कॉलोनी थाना क्षेत्र में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया घटना अंबेडकर कॉलोनी गली नंबर 6 की है जहां पर एक मकान में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सामाजिक कार्य करता की मदद से युवक के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया मृतक की पहचान रामलाल के रूप में हुई फिलहाल आत्महत्या किन कारणों से की गई पता नहीं चला है पुलिस छानबीन कर रही है
दूसरा मामला बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र का है जहां के सुजानदेसर रोड पर तोलियासर मंदिर के पास एक युवक ने दुकान के ऊपर बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ले घटना 22 जुलाई की है चोपड़ा बाड़ी निवासी धनाराम छींपा नेर ने इस संदर्भ में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है और जानकारी देते हुए बताया कि उसका भतीजा मनोज कुमार जिसकी बजरंग सीमेंट नाम से दुकान है उसने दुकान के ऊपर बने कमरे में जाकर पंखे के हुक से फांसी का फंदा लगा लिया घटना के दौरान मनोज का छोटा भाई बजरंग मौके पर पहुंचा और उसने उसे फंदे से उतार कर तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन रास्ते में ही मनोज की मृत्यु हो गई पुलिस ने मर्ग दर्ज करके जांच एएसआई स्तर पर शुरू करती है घटना के कारण की जांच की जा रही है