बीकानेर दुखद खबर कीटनाशक जहर चढ़ने की वजह से 18 वर्षीय युवक की मृत्यु।
Bikaner News ATN/बीकानेर शहर के डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक की किट नाशक जहर के असर की वजह से मृत्यु की घटना घटित हुई जानकारी के अनुसार लक्खासर गांव निवासी 18 वर्षीय जयपाल सिंह पुत्र अनोप सिंह गुरुवार को खेत में कीटनाशक का स्प्रे कार्य कर रहा था और अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ गई परिवार के लोग उसे तुरंत डूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल लेकर गए जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया शुक्रवार को जयपाल की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई जयपाल अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था उसकी मृत्यु से माता-पिता दादा और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है शुक्रवार को गांव में जयपाल का अंतिम संस्कार किया गया।