भयानक हादसा खेलते खेलते बच्चा गिरा सरिये शरीर के आर पार हुआ।
कहावत है कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोई यह बात उसे समय सही साबित हुई जब एक मासूम बच्चा खेलते खेलते लोहे के सरीये पर गिर गया और लोहे का सरिया उसके शरीर के आर पार हो गया और उसके बाद भी बच्चा अपने परिजनों से बातचीत करता रहा। घटना बुलंदशहर के मिर्जापुर शहर जहां पर एक भयानक हादसा घटित हुआ, मिर्जापुर गांव में एक बच्चा खेल रहा था और गेंद उठाने का प्रयास कर रहा था और अचानक असंतुलित हो गया और गिर गया, बच्चा लोहे के आईसीसी के पिलर पर जा गिरा, और एक लोहे का सरिया बच्चों के शरीर के आर पार हो गया आनन फानन में परिजन बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों की टीम बच्चों के उपचार में जुटी हुई है।