February 12, 2026

बीकानेर खेलते खेलते अचानक युवक के सीने में दर्द उठा और फिर,,

0
IMG-20250817-WA0159.jpg

दुखद घटना बीकानेर के नया शहर थाना क्षेत्र से है जहां पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु का मामला सामने है रिपोर्ट के अनुसार एक युवक को क्रिकेट खेलते समय अचानक सीने में तेज दर्द उठा जिस पर वह गैस की दवाई लेकर घर चला गया कुछ समय बाद दोबारा सीने में दर्द बढ़ा तो परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संदर्भ में मृतक के साले प्रार्थी शेख शकील पुत्र शेख सिराज निवासी मालिकपुर शंकरपुर हुगली पश्चिम बंगाल हाल निवासी पाबूबरी ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि उसका जीजा शेख नूर इस्लाम उर्फ राजा निवासी बोमची  ग्राम हुगली पश्चिम बंगाल हाल निवासी पाबूवारी बीकानेर सोमवार रात्रि अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई

प्रार्थी शेख शकील ने बताया कि 2 दिसंबर की रात्रि उसका जीजा शेख नूर इस्लाम उर्फ राजा रात्रि करीब 9:00 बजे कोठारी हॉस्पिटल के पीछे एम आर परिसर की तरफ क्रिकेट खेलने गया था खेलते समय अचानक सीने में तेज दर्द उठा जिस पर वह गैस की दवाई लेकर घर चला गया कुछ समय बाद दोबारा सीने में दर्द उठा तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना के बाद नया शहर थाना पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द  कर मामले में मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दि है शुरुआती तौर पर मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है हालांकि पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *