February 12, 2026

हैरान करने वाला मामला कचोरी की वजह से युवक का होठ कटा।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां के प्रसिद्ध खाने-पीने की दुकान जोधपुर मिष्ठान भंडार में कचोरी खाने के लिए आए एक युवक की कचोरी में ब्लेड निकलने से हड़कंप मच गया ब्लड की वजह से युवक का होठ भी कट गया और वह घायल हो गया।

पीड़ित युवक हीरालाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने दोस्त के साथ करीब 12:00 बजे जोधपुर मिष्ठान भंडार गया था दोनों दुकान से चार कचोरियां ली जैसे ही उसने आदि कचोरी खाई अचानक उसमें से तेज धार वाला ब्लेड निकला जिससे उसका होठ कट गया हीरालाल ने आरोप लगाया है कि जब उसने ब्लेड दुकानदार को बताई और घटना का वीडियो बनाया तो दुकानदार ने इस गलती बता कर टालने की कोशिश की जब युवक ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो दुकानदार ने कथित तौर से धमकाते हुए कहा जो करना है वह कर ले और उसे दुकान से भगा दिया ।

हालांकि युवक ने अभी तक पुलिस में कोई  लिखित मामला नहीं दर्ज नहीं करवाया है लेकिन इस घटना ने खाद्य सुरक्षा और ग्राहक की सेहत को लेकर बाद गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है स्थानीय लोगों के अनुसार इस तरह की घटनाएं आम जनता की जान के लिए खतरा बन सकती है यदि यह ब्लेड गले में चली जाती तो बड़ी घटना घट सकती थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *