कार में आगे की सीट पर बैठने की बात को लेकर बेटे ने पिता की गोली मार कर हत्या की
देश की राजधानी दिल्ली में एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है राजधानी दिल्ली के तिमारपुर क्षेत्र में एक 26 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर कार के आगे की सीट पर बैठने को लेकर हुए झगड़े में अपने बुजुर्ग पिता को गोली मार कर हत्या कर दी मृतक की सीआई एस एफ के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर थे
पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि परिवार ने उत्तराखंड स्थित पैतृक गांव जाने के लिए कार किराए पर ली थी पुलिस सूत्रों ने बताया की हत्या के आरोपी बेटे की पहचान दीपक के रूप में हुई है पुलिस द्वारा आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल हुई बंदूक और 11 कारतूस बरामद किए हैं हत्या की वारदात बृहस्पतिवार की शाम 7:30 बजेतिमारपुर के एमएस ब्लॉक के पास हुई, जहां गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने गोली चलने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।