कैसे बचीं विमान हादसे में जान बताया रमेश ने लगाई थी विमान से छलांग।
Bikaner News ATN/एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट कल अहमदाबाद में क्रश हो गई फ्लाइट में लगभग 242 यात्री सवार थे, 242 में से लगभग 241 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है मात्र एक यात्री लकी साबित हुआ और उसकी जान बच गई, ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास उम्र 40 वर्ष एकमात्र ऐसे यात्री है जिनकी इस हादसे में जान बची जिनको लंबी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,
पुलिस के अनुसार रमेश विश्वास A11 पर बैठे थे जो कि विमान के एमरजैंसी एग्जिट के नजदीक थी, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लगने से पहले रमेश ने उसमें से छलांग लगा दी, और अपनी जान बचा ली पुलिस के अनुसार आपातकालीन दरवाजे के पास बैठने की वजह से रमेश की जान बच पाई क्योंकि रमेश को बाहर निकलने का मौका मिल गया, जो रमेश की जान बचाने में निर्णायक साबित हुआ,
अस्पताल में रमेश ने मीडिया को बताया कि जब मैं उठा तो देखा कि उसके चारों तरफ लाशें हैं तो मैं डर गया मैं वहां से खड़ा हुआ और भागा विमान के टुकड़े हर तरफ बिखरे पड़े थे किसी ने मेरी मदद की और मुझे उठाया और एंबुलेंस में डालकर ले गए, हादसे के बाद वायरल वीडियो में भी रमेश सफेद टी-शर्ट में खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं।, रमेश अपने भाई के साथ आया था लेकिन फिलहाल भाई का कोई पता नहीं चल पाया है, जब हादसा हुआ तो दोनों भाई लंदन लौट रहे थे, रमेश विवाहित है उनके एक बेटा भी है,