बीकानेर में नए सिंघम मृदुल कच्छावा ने संभाला जिला पुलिस अधीक्षक का कार्यभार।
बीकानेर में बीकानेर में 2016 बैच के चर्चित आईपीएस मृदुल कच्छावा ने जिला पुलिस अधीक्षक एसपी के रूप में बुधवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है ।
बीकानेर कि मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया पद संभालने के बाद नए कप्तान ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को अपनी पहली प्राथमिकता बताइए 2016 बैच के आईपीएस मृदुल कच्छावा राजस्थान पुलिस के गिने-चुने उन अधिकारियों में शामिल है जिनकी कार्यशैली सोशल मीडिया पर जितनी लोकप्रिय है रियल धरातल पर भी उतनी ही प्रभावशाली है इससे पहले वह भरतपुर सहित पांच जिलों की कमान संभाल चुके हैं जहां उन्होंने डकैतों और खनन माफिया के खिलाफ मोर्चा खोलकर अपनी पहचान सख्त ऑफिसर के रूप में बनाई मीडिया से रूबरू होते हुए एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य आम जन में पुलिस और प्रशासन में विश्वास और अपराधियों में भय को प्रमुखता से उतरना है उन्होंने कहा बीकानेर और बॉर्डर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी को जड़ से खत्म करने पर विशेष फोकस रहेगा जिले में सक्रिय गैंगस्टरों और अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए उन्होंने कहा का अपराधी कोई भी हो उसे कानून की जद से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा बीकानेर को फिलहाल जिस सक्रिय और सख्त पुलिसिग आवश्यकता है उसके लिए वह जल्द ही नई टीम के साथ नई रणनीति तैयार करेंगे।