बीकानेर आग लगने से एक महिला की मृत्यु।
बीकानेर के हदा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में खेत में झोपड़ी में आग लगने से 30 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई घटना में करीब 16 लाख रुपए से अधिक के जेवरात कपड़े अनाज और पशु जलकर राख हो गए ।
मिली जानकारी के अनुसार गांव खेतोलाई मूलवान में भूराराम पुत्र चुनाराम नायक की ढाणी में मंगलवार शाम को अचानक आग लग गई और झोपड़ी में सो रही उनकी बेटी सुशीला उम्र 30 वर्ष बाहर नहीं निकल पाई और जिंदा जल गई सूचना पर हदा पुलिस और ग्राम विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया मृतका के शव को कोलायत उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहां पर पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।