बीकानेर दिन दहाड़े ज्वेलरी शोरूम से महिलाओं ने सोने के गहने पार किये ।
बीकानेर में भरे बाजार में सोने की चूड़ियां गायब होने का मामला केईम रोड से है जहां पर स्थित राजवाड़ा ज्वेलर्स शोरूम में घटना घटित हुई शोरूम मालिक बलदेव सोनी ने कोर्ट गेट थाने में पुलिस को रिपोर्ट दी और शिकायत में बताया कि शनिवार शाम को करीब 4:15 मिनट पर 3 महिलाएं शोरूम में आई और सोने की चूड़ियां दिखाने के लिए बोली कुछ देर तक सोने के गहनों का मुआयना करने के बाद उन्होंने खरीदारी किए बिना ही चली गई बाद में जब गहनों को चेक किया गया तो मालूम चला कि सोने की चार चूड़ियां जिनका वजन 40.64 ग्राम था गायब हो गई शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे घटना के समय बंद पड़े थे फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही है ताकि आरोपी महिलाओं की पहचान कर सके कोर्ट गेट थाना पुलिस ने बलदेव सोनी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया