April 2, 2026

पकड़ा गया जासूस गोपनीय सूचनाओं भेज रहा था।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बड़ी खबर इस वक्त जासूसी जुड़ी है राजस्थान की इंटेलीजेंस टीम ने असम के एयरफोर्स स्टेशन छबुआ से जासूसी के आरोप में एक सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है ।

आरोपी भारतीय सेना की संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान के हैंडलर तक पहुंचा रहा था उसने लड़ाकू विमान की लोकेशन मिसाइल सिस्टम और अधिकारियों कर्मचारियों से संबंधित गोपनीय जानकारियां साझा भी की थी।

एडीजी इंटेलीजेंस प्रफुल्ल कुमार के अनुसार पूरे मामले की शुरुआत जनवरी 2026 में जैसलमेर निवासी झबराराम की गिरफ्तारी से शुरू हुई थी झबराराम से पूछताछ के दौरान सुमित कुमार नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम सामने आया जो लगातार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी यों के संपर्क में था जांच की गई तो पता चला कि आरोपी सुमित कुमार आयु 36 वर्ष पुत्र बेनी माधव लाहुपार जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में वह डिब्रूगढ़ असम में एयरफोर्स स्टेशन छबुआ में एमटीएस मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर कार्य कर रहा है ।

आरोपी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एयर फोर्स स्टेशन से जुड़ी गोपनीय सूचनाओं इकट्ठा करता था और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के हैंडलर्स को पहुंचा रहा था।

और 2023 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था राजस्थान इंटेलिजेंस की टीम ने एयरफोर्स इंटेलिजेंट नई दिल्ली के साथ मिलकर आरोपी सुमित कुमार को छबुआ से गिरफ्तार कर लिया है ।

इसके बाद उसे जयपुर स्थित केंद्रीय पूछताछ केंद्र पर लाया गया है जहां विभिन्न खुफिया एजेंसी यों ने आरोपी से पूछताछ की उसमें खुलासा हुआ कि आरोपी साल 2023 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी यों के संपर्क में था और इसके बदले में रूपये ले रहा था  बदले में वह सूचनाओं भी दे रहा था जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने एयरफोर्स स्टेशन छबुआ के अलावा एयरफोर्स स्टेशन नाल बीकानेर और अन्य सैन्य ठिकानों से जुड़ी जानकारियां भी सांझा की थी इनमें लड़ाकू विमान की लोकेशन मिसाइल सिस्टम और अधिकारी कर्मचारियों से जुड़ी गोपिया जानकारी शामिल थी इसके अलावा आरोपी अपने नाम से जारी किए गए मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनाने में कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *