बीकानेर जहर की वजह से विवाहित महिला की मृत्यु।
बीकानेर के डूंगरगढ़ कस्बे क्षेत्र में जहर की वजह से एक 19 वर्षीय महिला के जान जाने की खबर सामने आई है, घटना से सेरुणा गांव की रोही की है जहां कीटनाशक का छिड़काव करते समय इसका असर महिला पर हो गया और पिछले 5 दिनों से वह पीबीएम अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही थी, और शनिवार को वह जिंदगी की जंग हार गई, हालांकि महिला की शादी को अभी साल भर भी नहीं हुआ है इसलिए इसकी जांच नायब तहसीलदार करेंगे,

