March 5, 2026

बीकानेर गाड़ी की टक्कर मारी फायरिंग की जान से मारने की कोशिश,

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में, जयमलसर गांव में, गाड़ी की टक्कर मारने और फायरिंग करने का मामला सामने आया है, घटना 1 मार्च की बस स्टैंड के नजदीकी बताई जा रही है, इस संदर्भ में जयमलसर निवासी,शिशपाल सिंह ने हुकमसिंह, मदनसिंह, भरतसिंह और विक्रमसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने एक राय होकर, जानलेवा हमला करने का प्रयास किया,आरोपियों ने जान से मारने की नियत से पहले गाड़ी से टक्कर मारी और उसके बाद पिस्टल से फायर किया। नाल पुलिस थाना ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *