बीकानेर युवक का शव मिला जांच में जुटी पुलिस।
बड़ी खबर गंगाशहर थाना क्षेत्र से है जहां पर गोपेश्वर बस्ती में एक युवक की मृत्यु से सनसनी फैल गई मृतक युवक की पहचान गोपेश्वर बस्ती निवासी 34 वर्षीय चोरु लाल भार्गव के रूप में हुई जानकारी में बताया जा रहा है कि चोरु लाल पापड़ की फैक्ट्री में कार्य करता था मृतक युवक का शव सवेरे शिव पार्वती मंदिर के पीछे सड़क पर मिला आसपास के निवासियों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
हालांकि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की मगर पुलिस जांच में हत्या की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है थाना अधिकारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट लगी हुई है एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है जिसमें वह साइकिल पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है और वह अचानक गिर जाता है और उसके सिर पर चोट लग जाती है शुरुआती जांच में मृत्यु का कारण सिर की चोट माना जा रहा है बताया जा रहा है कि चोरु लाल के सिर पर कर्ज था इसी वजह से परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है फिलहाल पुलिस मामले की जांच गहनता से कर रही है।