ईरान इजरायल जंग में अमेरिका ने एंट्री की।
News ATN/बड़ी खबर ईरान इसराइल जंग को लेकर है ईरान इजरायल जंग में अब आधिकारिक रूप से अमेरिका की एंट्री हो गई है इस बात की पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है देर रात्रि को अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला कर दिया इसमें फोडो नताज और एस्फान शामिल है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया इसमें लिखा कि फोडो खत्म हो चुका है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है और उन्होंने बताया कि सभी अमेरिकी प्लेन ईरान के हवाई इलाके से बाहर निकल चुके हैं ट्रंप ने कहा की फोर्डो पर बंबो का पूरा पेलोड गिराया गया है सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर आ रहे हैं हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई दुनिया में कोई और सेना नहीं जो ऐसा कर सकती है।
अब शांति का समय है अमेरिका जंग की शुरुआत में ही ईरान पर हमले की चेतावनी दे रहा था और अब साथ ही खुले तौर पर इजरायल का साथ दे रहा है इस बात को लेकर पिछले दिनों ट्रंप ने साफ किया था कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता हम जल्दी फैसला करेंगे कि आगे क्या करना है अमेरिका के इस फैसले के बाद यह भी माना जा रहा है कि किसी भी वक्त ईरान इजरायल युद्ध विकराल रूप ले सकता है।
जहां एक ओर ईरान और इजराइल के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. वहीं दूसरी ओर एक और नई जंग की तैयारी शुरू हो गई है. इस जंग में अमेरिका के खिलाफ पांच देश खड़े हो गए हैं. इन पांचों देशों ने इस नई जंग की पूरी रूपरेखा भी तैयार कर ली है और खुले रूप में ऐलान कर दिया है.