February 12, 2026

इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना दो मासूम लड़कों के साथ कर्ज वसूली के नाम पर अमानुषी व्यवहार किया।

0
IMG_20250330_113325

इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना महाराष्ट्र से है जहां पर दो नाबालिग लड़कों को कर्ज नहीं चुकाने की बड़ी सजा भूगतनी पड़ी और अपमान जनक से स्थिति से गुजरना पड़ा दोनों मासूम को कार में ओरल सेक्स के लिए विवश किया गया इतना ही नहीं इस शर्मनाक घटना का चार आरोपियों ने वीडियो भी बनाया पीड़ित लड़के परभणी के रहने वाले हैं पीड़ित लड़कों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है वहां पर उनका शारीरिक और मानसिक इलाज किया जा रहा है नाबालिग लड़के की मां की शिकायत पर मुंबई ने चारों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है इनमें अप्राकृतिक यौन संबंध अपहरण मारपीट और गलत तरीके से बंधक बनाकर आरोप शामिल है मुंबई पुलिस ने pocso एक्ट में मामला दर्ज किया है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार कम उम्र के दो लड़कों ने एक व्यक्ति से कुछ रुपए उधार लिए जब लड़के रुपए नहीं लौटा पाए तो कर देने वाले व्यक्ति ने उन्हें कार में बंधक बना लिया और चल चलती कार में पहले उनके कपड़े उतार दिए और फिर दोनों किशोर को आपस में ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया गया आरोपियों ने ओरल सेक्स का वीडियो भी बनाया जानकारी के अनुसार जिन दो लड़कों को शर्मनाक घटना का शिकार होना पड़ा उनमें एक की उम्र 19 साल है और एक बच्चा नाबालिग है।

पुलिस ने इस मामले में गौतम दिलीप गोस्वामी उर्फ ऋतिक उम्र 25 वर्ष के नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है गौतम पर ही लड़कों को ब्याज में कर देने का आरोप है पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की पहचान पनजु भाई गोस्वामी और दो अन्यों की पहचान देराज और भरत के रूप में की गई है उनकी तलाश की जा रही है

नाबालिग लड़के की मां ने पुलिस को बताया कि गौतम गोस्वामी पिछले शुक्रवार को बहला फुसलाकर उसके बेटे वह उसके दोस्त को ले गए आरोपियों ने गंदे कृत्य  का वीडियो बनाया और धमकी दी की अगर कर्ज के पैसे नहीं लौटे तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा लड़कों के साथ मारपीट भी की गई लड़कों को तब छोड़ा जब उन्होंने पैसे लौटाने का वादा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *