बीकानेर होटल के कमरे में युवक ने आत्महत्या की।
होटल के कमरे में युवक द्वारा आत्महत्या की घटना बीकानेर के कोर्ट गेट थाना क्षेत्र से है जहां पर थाना क्षेत्र में वकीलों की गली में स्थित एक होटल में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, थाना अधिकारी विश्वजीत सिंह के अनुसार थाना क्षेत्र के सिविक होटल में सर्वोदय बस्ती निवासी 47 वर्षीय अजय कुमार नामक युवक ने आत्महत्या कर ली पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया,फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारण मालूम करने में जुटी हुई है मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया वह अब पूछताछ की जा रही है