बीकानेर हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला
Bkn News ATN/बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में एक चलती कार में भयानक आग लग जाने की घटना सामने आई है घटना गुसाईसर गांव से 1 किलोमीटर पहले सेरुणा की तरफ हाईवे पर घटित हुई जहां राजन मूड अपनी कार से नापासर से बेनीसर की तरफ जा रहे थे अचानक कार में धुआं उठा और आग लग गई जैसे ही राजन मूड को आग की भनक लगी तो उन्होंने फौरन कार को सड़क किनारे खड़ी कर दिया और तुरंत बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई कुछ भी मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जलकर राख हो गई घटना की सूचना मिलते ही नापासर पुलिस मौके पर पहुंची गनीमत यह रही इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन कार पूरी तरह से जलकर खत्म हो गई।