April 2, 2026

बीकानेर हत्या की सनसनी खेज वारदात

0
IMG-20250817-WA0159.jpg

बीकानेर की सबसे ज्यादा हाई-फाई कॉलोनी JNB कॉलोनी थाना क्षेत्र में मदन विहार कॉलोनी में बुधवार रात्रि एक बड़ी घटना घटित हुई यहां एक नवनिर्माण  मकान की चौकीदारी करने वाले व्यक्ति की अज्ञात  हमला वारो ने गला रेत कर हत्या कर दी घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में लोगों की भीड़ इखट्टा हो गई पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे मृतक की पहचान भंवरलाल रेगर के रूप में हुई ।

जानकारी के अनुसार भंवरलाल मदन बिहार में स्थित एक नवनिर्माण  मकान में चौकीदारी का कार्य करता था और गत रात्रि को रोजाना की तरह ड्यूटी पर आया था लेकिन जब गुरुवार सुबह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो रिश्तेदारों को चिंता हुई जब परिजन मकान पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई भंवरलाल का मृत् शरीर जमीन के ऊपर खून से लथपथ पड़ा था सूचना मिलने पर व्यास कॉलोनी थाना अधिकारी विक्रम तिवारी मौके पर पहुंचे थाना अधिकारी के अनुसार शुरुआती जांच में यह स्पष्ट है कि भंवरलाल की गला रेत कर हत्या की गई है शव के पास काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ था हत्या की कुरर्ता को देखते हुए मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया गया ताकि सबूत जुटाए जा सके हत्यारों के पद चिन्हों का पीछा किया जा सके फिलहाल यह जानकारी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि भंवर लाल की किसी से पुरानी दुश्मनी या फिर लुट के इरादे से हत्या की गई है पुलिस आसपास के मकान में कार्य करने वाले मजदूरों और मदन विहार कॉलोनी के प्रमुख रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *